आगरा जीआईसी मैदान में सपा का दलित महासम्मेलन, पहुंचे अखिलेश यादव!
आगरा। आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित समाजवादी पार्टी के दलित महासम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होने पहुंचे। उनके साथ सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी सम्मेलन में मौजूद रहे।
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में आयोजित इस महासम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी।
अखिलेश यादव के आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन के मंच से अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे।
📍 स्थान: जीआईसी मैदान, आगरा
#AgraBreaking #AkhileshYadav #SamajwadiParty #रामजीलालसुमन #दलितमहासम्मेलन AgraNews NewsTimeAgra
Agra, Agra | Nov 15, 2026