#आगरा ब्रेकिंग | दलित सम्मेलन से पहले अखिलेश यादव के पोस्टरों पर विवाद, सपा कार्यकर्ताओं ने हटाए!
आगरा।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगरा आगमन से पहले शहर में लगे कुछ विवादित पोस्टर चर्चा का विषय बन गए। पोस्टरों को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
दरअसल, 15 नवंबर को आगरा के जीआईसी मैदान में समाजवादी पार्टी की ओर से दलित महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी।
लेकिन सम्मेलन से पहले ही शहर में अखिलेश यादव से जुड़े कुछ विवादित पोस्टरों ने सियासी माहौल में हलचल पैदा कर दी। वायरल वीडियो में सपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र यादव पोस्टरों को हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पोस्टर किसने लगाए और इनके पीछे क्या वजह थी, इसे लेकर शहर में चर्चाओं का दौर जारी है।
फिलहाल पोस्टर विवाद से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
देखिए, पोस्टर विवाद से जुड़े वायरल व�
Agra, Agra | Nov 15, 2026