गरीब सेना के अध्यक्ष बाल योगी ने थामा सपा का दामन
आगरा। आगरा की राजनीति में आज उस समय हलचल देखने को मिली, जब गरीब सेना के अध्यक्ष बाल योगी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
आगरा में आयोजित सपा के दलित महासम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मंच पर बाल योगी ने पार्टी की साइकिल थाम ली।
बाल योगी के सपा में शामिल होने के बाद आगरा दक्षिण विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को आगरा की राजनीति में एक नई एंट्री के रूप में देखा जा रहा है।
बाल योगी के आगमन से आगरा दक्षिण विधानसभा सीट पर नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, विधानसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
NEWS TIME AGRA
#AgraNews #AkhileshYadav #BalYogi #SamajwadiParty #SP AgraPolitics UPPolitics UPElection2027
Agra, Agra | Nov 15, 2026