पटना ग्रामीण: सचिवालय थाना क्षेत्र में स्कूटी से बरामद 18 लाख रुपये, आयकर विभाग को दी गई सूचना: एसडीपीओ
शुक्रवार को सचिवालय थाने इलाके में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कूटी की डिक्की से 18 लाख रुपये कैश बरामद किये गये हैं। पूरे मामले पर शनिवार की दोपहर 3 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए एसडीपीओ अनु कुमारी ने बताया कि बरामद कैश की सूचना आयकर विभाग दे दी गई है।