पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई मामले में पुलिस ने दो अपराधियों के फोटो किए जारी
पाटलिपुत्रा थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से मोबाइल छिनतई की घटना में संलिप्त दो अपराधियों का फोटो जारी किया है। इन दोनों अपराधियों ने पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। वहीं अब पुलिस इन दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।