प्रतापगढ़: बरिया समुद्र गांव में रंजिश के चलते पड़ोसियों ने मां-बेटी को पीटा, मुकदमा दर्ज
अंतू थाना क्षेत्र के बरिया समुद्र निवासी गीता देवी का आरोप है कि वह अपने घर पर बैठी थी। इसी दौरान रंजिश के चलते पड़ोसी शुभम वर्मा, बरसाती वर्मा, भगत वर्मा, तथा इंद्रावती गाली गलौज देते हुए उनके दरवाजे पर आ गए तथा दरवाजे पर रखा सामान फेंकने लगे। जब गीता देवी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जमकर मारा पीटा। इस दौरान गीता देवी की पुत्री अंशिका को भी मारा पीटा।