प्रतापगढ़: रामपुर आधारगंज तिराहा के पास से 1 अभियुक्त को अवैध असलहे और कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
थाना प्रभारी दिलीपपुर शत्रुघ्न वर्मा के नेतृत्व में उ0नि0 मनोज जायसवाल मय हमराह उ0नि0 दुर्गेश कुमार, का0 निर्दोष कुमार, द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त चन्दन पाठक पुत्र श्रीधर पाठक निवासी ग्राम नजियापुर घोरका मुफरिद थाना दिलीपपुर को अवैध असला व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।