प्रतापगढ़: भैरवगंज के समीप नव निर्मित भवन से समर्सिबल पंप और सरिया की हुई चोरी
कोहंडौर थाना क्षेत्र के ठकठैया गांव निवासी राजेंद्र वर्मा पुत्र राम अकबाल वर्मा भैरवगंज बाजार के निकट बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा मधुपुर के सामने अपनी दुकान का निर्माण कर रहा है। निर्माण होने पर पानी के लिए समरसेबल पंप लगा रखे था। बीती रात अज्ञात चोरों ने समरसेबल पंप के साथ ही तहखाना में रखी कई कुंतल सरिया भी उठा ले गए।