प्रतापगढ़: डेरवा-बाबूगंज रोड पर ग्राम भावनपुर के पास पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी भी हुआ गिरफ्तार
प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी ने बुधवार सुबह 8 बजे बताया की जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा-बाबूगंज रोड पर ग्राम भावनपुर के पास पुलिस मुठभेड़ में बदमाश तनुज वर्मा को गोली लगी है ,उसके साथी विशाल वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है।