प्रतापगढ़: गौरा पूरेबदल गांव में आग लगने से पशुशाला का छप्पर राख, तीन गाय झुलसी
प्रतापगढ़ जनपद के गौरा पूरेबदल गांव निवासी नंदलाल हरिजन का आरोप है कि बुधवार की शाम करीब 3 बजे उसके मवेशियों के चिल्लाने की आवाज आई तो वह दौड पडा। देखा कि उसकी पशुशाला चारों तरफ आग से जल रही है। शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग पशुशाला की आग बुझाने पहुंच पाते तब तक पशुशाला का छप्पर जल चुका था। जिसमें बंधी तीन गाय झुलस गई है।