प्रतापगढ़: जेठवारा पुलिस ने भावनपुर के पास से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
जेठवारा पुलिस ने भावनपुर के पास से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त में तनुज वर्मा के अलावा विशाल वर्मा है। इनके पास से लूटी गई एक कार के अलावा तमंचा ,जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद किया गया। दोनों को बुधवार शाम 6:00 बजे जेल भेज दिया गया।