गिद्धौर: निर्वाचन कार्यालय स्थित गोदाम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप वेयर हाउस में की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक