पटना ग्रामीण: गांधी मैदान थाना क्षेत्र में गेसिंग और जुआ खेलने के आरोप में 40 अभियुक्त गिरफ्तार
गांधी मैदान थाना क्षेत्र से गांधी मैदान थाना एवं एसटीएफ के सहयोग से की गई छापेमारी में गेसिंग एवं जुआ खेलने और खेलवाने के मामले में संलिप्त 40 अभियुक्तों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। रविवार शाम 4:36 बजे मामले की जानकारी SDPO टाउन 2 प्रकाश ने दी है।