पटना ग्रामीण: बिड़ला मंदिर रोड स्थित रिटायर्ड DSP के घर से 10 लाख रुपए की चांदी और 25 हजार रुपए नकद की हुई चोरी
पीरबहोर थाना क्षेत्र के बिड़ला मंदिर रोड में एक रिटायर्ड DSP के घर भीषण चोरी की वारदात हुई है। हालांकि रिटायर्ड डीएसपी का निधन हो चुका है और उनका पूरा परिवार पुणे में रहता है। रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे पीरबहोर थाना अध्यक्ष अब्दुल हलीम ने मामले को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उस घर का रेंटर अपने गांव गया हुआ था।