पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र से अजमानतीय वारंट के आधार पर एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
मालसलामी थाना क्षेत्र से रविवार को पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी रविवार दोपहर 2:55 बजे मालसलामी थाना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें न्यायालय के द्वारा निर्गत अजमानतीय वारंट के आलोक में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।