पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में भाकपा-माले के द्वारा 'बदलो बिहार' महाजुटान रैली का किया गया आयोजन
रविवार को पटना के गांधी मैदान में भाकपा माले 'बदलो बिहार' महाजुटान रैली का आयोजन किया गया। रैली में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। दोपहर 2 बजे के करीब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, विधायक महबूब आलम समेत अन्य नेता लोगों को संबोधित किया। भाकपा माले के नेताओं ने कहा कि यह महाजुटान बिहार में बदलाव की एक नई शुरुआत को जन्म देगा।