पटना ग्रामीण: पटना में S ड्राइव के दौरान 192000 रुपए का शमन, यातायात पुलिस ने दी जानकारी
यातायात पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शनिवार को s drive चलाया गया। जिसमें 27 ऑटो एवं ई रिक्शा पर 117000 रुपए, 18 गुड्स कैरियर गाड़ी पर 47000 रुपए और इंटरसेप्टर मशीन द्वारा 14 गाड़ियों पर 28000 रुपए का स्पीड फाइन किया गया। मामले की जानकारी पटना यातायात पुलिस के द्वारा रविवार दोपहर 3:25 बजे दी गई है।