पटना ग्रामीण: राजीव नगर थाना क्षेत्र से गुम हुए किशोर को पुलिस ने 2 घंटे में किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
राजीवनगर थाना क्षेत्र से रविवार को एक किशोर गुम हो गया था। जिसकी सूचना किशोर के परिजनों ने राजीव नगर थाने में दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए महज 2 घंटे के अंदर ही गुम हुए किशोर को बरामद कर लिया। रविवार सुबह 11:47 बजे राजीव नगर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी ने दी है।