*PK ने दरभंगा में चांदी चोरी में संजय सरावगी के करीबी के पकड़ाने पर दिया बयान, बोले- संजय सरावगी से सवाल पूछना चाहिए, वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, उनके करीबी सहयोगी ऐसे गलत काम में पकड़े गए हैं। यह वही व्यक्ति हैं जिसने विधानसभा चुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार का कॉलर पकड़ा था, तो ऐसे अपराधी बदमाश, लूटेरे, ठग का ठिकाना है भाजपा*
*PK ने PM मोदी के बिहार दौरे पर दिया बयान, बोले- मेरी अपेक्षा होगी कि कई वर्षों के बाद बिहार में जो भीषण बाढ़ आया था उस पर PM कुछ बोलें, नवंबर 2025 में अमित शाह ने कहा था कि अगर बिहार में NDA की सरकार बनेगी तो बिहार में बाढ़ नहीं आएगा, इस बार तो बिहार में बाढ़ बहुत आई, मोदी जी को बताना चाहिए कि बिहार में बाढ़ कब रुकेगा?*