छठ पर्व को लेकर नगर पंचायत सिंहेश्वर में पोखर की साफ-सफाई एवं विशेष तैयारियाँ
लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए नगर पंचायत सिंहेश्वर द्वारा विभिन्न पोखरों एवं घाटों की विशेष साफ-सफाई करवाई गई। इस दौरान पोखर से कचरा एवं गंदगी हटाई गई तथा छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की सफाई, रास्तों की व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियाँ की गईं।
नगर पंचायत का उद्देश्य छठ पर्व को स्वच्छ, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि वे साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें और कचरा इधर-उधर न फेंकें।
नगर पंचायत सिंहेश्वर की ओर से सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar