जिला सांख्यिकी कार्यालय, मधेपुरा
सिंहेश्वर प्रखंड में अगहनी धान की फसल के उत्पादन का आकलन करने हेतु फसल कटनी प्रयोग (Crop Cutting Experiment) संपादित किया गया।
उक्त फसल कटनी प्रयोग का जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस प्रयोग का मुख्य उद्देश्य फसल की उत्पादकता एवं वास्तविक उत्पादन का वैज्ञानिक तरीके से आकलन करना है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar