रंजन राइस मिल, का संयुक्त निरीक्षण किया गया
आज दिनांक 12.11.2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा के आदेश के आलोक में नोडल पदाधिकारी, धान अधिप्राप्ति, DM SFC एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी, मधेपुरा के द्वारा संयुक्त रूप से रंजन राइस मिल का निरीक्षण एवं जांच की गई।
संयुक्त जांच के दौरान राइस मिल में धान की कुटाई, चावल की गुणवत्ता, चावल की मात्रा, भंडारण व्यवस्था एवं अन्य संबंधित कार्यों का जायजा लिया गया। साथ ही, धान अधिप्राप्ति कार्य के तहत प्राप्त धान की ससमय कुटाई सुनिश्चित करने तथा राज्य खाद्य निगम को निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण चावल उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जांच के दौरान राइस मिल संचालक को निर्देश दिया गया कि सभी कार्य निर्धारित सरकारी मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपादित करना सुनिश्चित करें। धान अधिप्राप्ति एवं चावल आपूर्ति कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar