कल दिनांक 11- 11- 2026 जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार सोनवर्षा - ग्वालपाड़ा पथ के मिसिंग लिंक (फेज -1 के पैकेज स०- 16 के आगे) में पहुंच पथ सहित उच्च स्तरीय आर० सी०सी० पूल निर्माण हेतु मौजा -पीरनगर अंचल ग्वालपाड़ा में हितबद्ध रैयतों को मुआवजा भुगतान हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भू-अर्जन अमीन, भू-अर्जन नाजिर, हल्का कर्मचारी उपस्थित थे, सभी हितबद्ध रैयतों के कागजातों कि जांच की गई सभी हितबद्ध रैयतों को भूमि दखल- कब्जा प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आनलाइन एवं आफलाइन आवेदन करने हेतु सलाह दी गयी, सभी हितबद्ध रैयतों की सूची राजस्व कर्मचारी को भी उपलब्ध कराई गई तथा आवेदन प्राप्त होते ही जल्द (L.P.C) भूमि दखल-कब्जा प्रमाण पत्र बनाने का निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar