सारठ: MLA चुन्ना सिंह ने स्कूलों के जर्जर वाहनों पर सवाल उठाए, कहा- स्कूल प्रबंधन व परिवहन अधिकारियों संग करेंगे बैठक
MLA चुन्ना सिंह ने मंझलीबाद मोड़ के पास स्कूल वैन व पिकअप की टक्कर से बच्ची की मौत व कई बच्चे के घायल होने पर स्कूलों के जर्जर वाहनों पर भी सवाल उठाया है। मंगलवार रात 9 बजे सारठ चौक पर पत्रकारों से कहा कि वो सप्ताह के अंदर क्षेत्र के सभी स्कूल प्रबंधन व परिवहन अधिकारी संग बैठक करेंगे। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को स्कूली वाहनों की नियमित जांच की नसीहत भी दिए