जतारा: जतारा की बेटी ने बढ़ाया मान, ज्योति पाठक को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार
शिक्षा के क्षेत्र में 20 वर्षों की सेवा, समर्पण और नवाचारपूर्ण शिक्षण के लिए जतारा की पूर्व छात्र एवं निवासी ज्योति पाठक, प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला सीतापुर, को भोपाल के स्वर्ण जयंती सभागार, प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।