तिजारा: भिवाड़ी में अवैध कट्टा सहित राजगीरों से लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया
Tijara, Alwar | Aug 20, 2026 भिवाड़ी थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया कि पुलिस ने मटिला चौक से SRF कंपनी जाने वाली सड़क पर राजगीरों से अवैध कट्टे की नोक पर मोबाइल और चैन छीनने वाले आरोपी जमशेद उर्फ जम्मत को एक अवैध 315 बोर देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।