मनोहरथाना: मनोहरथाना कालीखाड़ सिंचाई परियोजना की दोनों नहरें शुरू हो गईं
कालीखाड़ लघु सिंचाई परियोजना की दोनों मुख्य नहरों को चालू कर दिया है।इस परियोजना से मनोहरथाना क्षेत्र के कुल 12 गांवों की लगभग 1,639 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होती है. इनमें खैरखेड़ी माता, गंगाहोनी, मनोहरथाना, बैलास, किशनपुरिया, कोड़ियापाटन, जैतपुरा, रामपुरिया, हताईखेड़ा, रीछड़ी, जालमपुरा एवं ठिकरियां गांव शामिल हैं।