लोक आस्था के महापर्व छठ पर पटना में उमड़ा आस्था का जनसैलाब!
डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पटना के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। चारों तरफ छठी मइया के गीत, गंगा किनारे सजे घाट और हजारों श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देते व्रतियों और श्रद्धालुओं की ये शानदार तस्वीरें बिहार की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था की अद्भुत झलक पेश कर रही हैं।
सच मायने में यही है बिहार की पहचान, यही है छठ महापर्व की भव्यता।
जय छठी मइया!
Bihar, India | Nov 16, 2026