एकमा: एकमा में स्वर्ण व्यवसायियों से लूट के विरोध में सर्राफा दुकानें बंद, गिरफ्तारी की मांग
Ekma, Saran | Feb 18, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के आमडाढ़ी ओवर ब्रिज पर मंगलवार की संध्या स्वर्ण व्यवसाय से हथियार के बल पर हुई लूट के विरोध में बुधवार को एकमा बाजार की सोने चांदी की सभी दुकानें बंद रही । स्वर्णकार संघ के आह्वान पर व्यवसायियों ने एक दिवसीय बंद रखकर घटना के प्रति आक्रोश जताया। सुबह से ही दुकानों के शटर गिरे रहे। जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।