एकमा परसा रोड पर महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को देखकर लौट रहे दो किशोर तेज रफ्तार के कारण कर हादसे का शिकार हो गए। घटना परसा परसादी नाथ पोखरा के समीप हुई। बताया जाता है कि दाउदपुर थाना क्षेत्र स्थित शिव शक्ति धाम में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम देखकर लौटते समय रविवार की रात करीब 8:30 बजे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।