प्रतापगढ़: पुलिस लाइन सभागार में पीसीएस परीक्षा को लेकर एसपी दीपक भूकर ने दी ब्रीफिंग
पीसीएस परीक्षा 13 अक्टूबर से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु गुरुवार शाम 4:00 बजे पुलिस लाइन सभागार में एसपी दीपक भूकर ने बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, सुरक्षा प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी बृजनंदन राय सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।