प्रतापगढ़: छात्रा बनी एक दिन की देल्हुपुर थाने की थाना प्रभारी, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को गुलाब का फूल दिया
प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाने में मिशन शक्ति 5.0 के तहत गुरुवार सुबह 11:30 बजे कस्तूरबा गांधी विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा कोमल सरोज को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। कोमल ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं, डाक फाइलों पर हस्ताक्षर किए और यातायात नियम तोड़ने वालों को गुलाब देकर जागरूक किया। यह पहल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए की गई।