प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करेगा, विकास भवन में सीडीओ ने की प्रेस वार्ता
विकास भवन सभागार में सीडीओ डॉ दिव्या मिश्रा ने गुरुवार दोपहर 1.30 बजे प्रेस वार्ता किया। उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विकसित भारत 2047’ परिकल्पना को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सुरक्षा, सुशासन और विकास की मजबूत नींव पर राज्य अब सबसे विकसित बनने की दिशा में बढ़ रहा है।