प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में कांशीराम की पुण्यतिथि पर मीरा भवन स्थित सपा कार्यालय में नेताओं ने किया नमन
समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार शाम 4.15 बजे मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके बहुजन समाज के उत्थान और सामाजिक न्याय के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह मुन्ना यादव समेत अनेक सपा नेता मौजूद रहे।