चौमूं: पंचायती राज के पहले चरण का चुनाव संपन्न, 6:00 बजे गेट बंद होने के बाद कई मतदाता वंचित रहे
Chomu, Jaipur | Oct 24, 2026 पंचायती राज चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। दिनभर मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। वहीं इसी दौरान मतदान संपन्न होने के बाद गेट बंद होने से कई मतदाता वंचित रह गए।