बिजावर: बिजावर विधायक ने एम.सी. सिंह और संयोग सिंह से उनके निवास पर की आत्मीय मुलाकात, दी दीपावली की शुभकामनाएं
मंगलवार शाम 7 बजे बिजावर विधायक ने नगर में श्री एम.सी. सिंह एवं श्री संयोग सिंह के निज निवास पहुंचकर उनसे आत्मीय भेंट की और कुशलक्षेम जाना। इस दौरान विधायक ने दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। विधायक ने कहा कि अपनों के बीच स्नेह और आत्मीयता के ऐसे पल जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।