पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प’ का शंखनाद, गया में बीजेपी की अपील—17 सितंबर को हर घर जले ‘आशीर्वाद का दीप’
गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने जा रही है। गया शहर के सर्किट हाउस में राज्यसभा सदस्य भीम सिंह चंद्रवंशी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। गया शहर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में बीजेपी के राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है और ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ काम करती है। पार्टी का मूल मंत्र जनता की सेवा करना है और बीजेपी मानती है कि जनता की सेवा ही प्रभु की सेवा है।
सांसद ने बताया कि एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत बीजेपी की ओर से 12 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए देशभर में करोड़ों लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। बिहार में भी बड़ी संख्या में लोगों को अभियान से जोड़ने की तैयारी की गई है।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर का दिन बेहद खास है। इसी दिन भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जाती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। इसी खास अवसर पर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। अभियान के पहले दिन दिन में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद शाम को ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने का कार्यक्रम होगा।
बीजेपी की ओर से कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे 17 सितंबर की शाम अपने घरों में एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दें। गया में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा पीएम मोदी का जयंती अपने आप में विशेष संयोग
वहीं, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा की जयंती एक ही दिन पड़ना अपने आप में विशेष संयोग है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से शुरू होने वाला सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक पूरे देश में चलेगा। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है।
उन्होंने बिहार के लोगों से भी सेवा संकल्प अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। साथ ही कहा कि 17 सितंबर को अपने-अपने घरों में एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दें और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी के पूर्वी जिला अध्यक्ष विजय मांझी, गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीजेपी का दावा है कि सेवा संकल्प अभियान के जरिए सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनसंपर्क को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
#गयाजी
#गया_हो
#बिहार
#BiharPolitics
#bjpparty
#GayaPolice
#RjdBihar