गया जी, दिनांक – 10 सितंबर 2026
सीएसआर फंड से गया को मिली स्वास्थ्य, पेयजल एवं शव परिवहन की सौगात : डॉ. प्रेम कुमार
गया जी। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को जिला समाहरणालय में जिला पदाधिकारी, नगर आयुक्त एवं बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख श्री सत्य प्रकाश की उपस्थिति में सीएसआर फंड के माध्यम से उपलब्ध कराए गए स्वास्थ्य, पेयजल एवं शव परिवहन से संबंधित सुविधाओं का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत गया जिले के लिए महत्वपूर्ण जनोपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अंतर्गत 3 ट्रूनेट मशीन, 1 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस, 1 मॉर्चरी वैन तथा 1000 लीटर प्रति घंटे क्षमता वाले 25 RO वाटर एटीएम शामिल हैं। इन सभी सुविधाओं की कुल लागत लगभग ₹163.85 लाख है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में ट्रूनेट मशीनें अत्यंत उपयोगी साबित होंगी। इससे जांच की सुविधा को मजबूती मिलेगी और मरीजों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। वहीं ALS एम्बुलेंस गंभीर मरीजों के सुरक्षित एवं त्वरित परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मॉर्चरी वैन की उपलब्धता से जरूरतमंद परिवारों को शव के सम्मानजनक एवं सुरक्षित परिवहन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही 25 वाटर एटीएम के माध्यम से आम लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जनकल्याण के कार्यों में सरकार, प्रशासन और सार्वजनिक उपक्रमों का समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है। सीएसआर के माध्यम से उपलब्ध कराई गई ये सुविधाएं गया जिले के नागरिकों के लिए उपयोगी साबित होंगी तथा स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत करेंगी।
डॉ. प्रेम कुमार ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के माननीय केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी जी एवं बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख श्री सत्य प्रकाश तथा पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत इस प्रकार की पहल समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने जिला प्रशासन से इन सभी सुविधाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।
Indian Oil Corporation Ltd. Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar Bihar Tak Zee Bihar Jharkhand Prabhat Khabar Dainik Bhaskar
#IndianOilCorporationLtd #explorepage #facebookpost
Gaya, Bihar | Sep 10, 2026