सड़क डामरीकरण के नाम पर बड़ा खेल! हाथों से उखड़ रहा सड़क पर बिछाया गया डामर, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर खोली निर्माण कार्य की पोल!
रुद्रप्रयाग जिले की कालीमठ घाटी के जाल तल्ला गांव में सड़क डामरीकरण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी सड़क की ठीक से सफाई किए बिना ही उसके ऊपर डामर बिछा दिया गया। नतीजा यह कि डामर अभी से उखड़ने लगा है।
ग्राम प्रधान प्रदीप राणा ने कार्यदायी संस्था पर निर्धारित मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
सबसे बड़ा सवाल—सरकारी धन खर्च होने के बाद भी सड़क की ऐसी हालत क्यों?
क्या लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की?
क्या ठेकेदार ने निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन किया?आखिर जनता के पैसे से हो रहे निर्माण कार्यों की निगरानी कौन करेगा?
सड़क से डामर उखड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब ग्रामीणों को विभागीय जांच और ठोस कार्रवाई का इंतजार है।
जनता के पैसे से सड़क बन रही है या सिर्फ सरकारी बजट की औपचारिकता निभाई जा रही है? जिम्मेदार विभाग को इसका जवाब देना चाहिए!
#रुद्रप्रयाग #जाल_तल्ला #कालीमठ_घाटी #PWD #लोकनिर्माणविभाग #सड़क_निर्माण #गुणवत्ता_की_जांच #जनता_की_आवाज #UttarakhandNews