दरभंगा शिक्षक निर्वाचन में जन सुराज की जीत, सुरेश प्रसाद राय ने मदन मोहन झा को 324 वोटों से हराया
दरभंगा से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जन सुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन झा को 324 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की है। इस परिणाम के साथ ही डॉ. मदन मोहन झा की लगातार तीसरी जीत हासिल कर हैट्रिक लगाने की उम्मीद पर विराम लग गया।
देर रात मतगणना पूरी होने के बाद सुरेश प्रसाद राय को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। प्रमाण पत्र लेकर मतगणना केंद्र से बाहर निकलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।
इस जीत के बाद जन सुराज के समर्थकों में उत्साह देखा गया। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
बाइट: सुरेश प्रसाद राय, विजयी प्रत्याशी, जन सुराज — शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र।
Rajauli, Nawada | Oct 28, 2026