धनवार: एसडीपीओ और थानेदार ने बाजार का निरीक्षण किया, स्वच्छता बनाए रखने की अपील की
धनवार प्रखंड के घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र स्थित साप्ताहिक बाजार का खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद और घोड़थम्भा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने रविवार शाम लगभग 6 बजे निरीक्षण किया। बता दें कि बाजार में गंदगी और दुर्गंध की शिकायत मिलने पर यह निरीक्षण किया गया। जहां बाजार समिति द्वारा आवंटित 22 दुकानों के आसपास फैली गंदगी से स्थानीय लोग परेशान थे।