धनवार: पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली
धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव शनिवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड भवन नई दिल्ली में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर आंदोलनकारी नेता सह गुरुजी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। वहीं उनका हाल चाल भी जाना। इस दौरान उन्होंने शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।