धनवार: शव बरामदगी: परिजनों ने थाने में दी अर्जी, हत्या की आशंका जताई
खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत हीरोडीह थाना क्षेत्र के चुंगलखार में बीती देर रात्रि शुक्रवार को सन्देहास्पद स्थिति में 51 वर्षीय उमेश चंद्र पांडेय का शव हीरोडीह पुलिस ने बरामद किया। इस मामले में शनिवार की शाम करीब 6 बजे मृतक की पत्नी प्रमिला देवी ने हीरोडीह थाना में आवेदन देकर हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।