धनवार: बारिश से गिरा मिट्टी का घर, बड़ा हादसा टला, लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई
लगातार हो रही बारिश के कारण धनवार प्रखंड क्षेत्र के अरखांगो पंचायत अंतर्गत ढाकोसारण गांव निवासी मोहम्मद इम्तियाज का मिट्टी का घर रविवार की अहले सुबह अचानक गिर गया। इम्तियाज टोटो चलाकर अपना गुजारा करते हैं और घटना के समय घर पर नहीं थे। उनके निकलने के कुछ देर बाद ही घर गिर गया, जिससे उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।