धनवार: नाली के ऊपर दीवार और ईंट से पानी का बहाव रोकने का आरोप, नगर पंचायत को सौंपा ज्ञापन
धनवार रेफरल अस्पताल रोड में नाली के ऊपर दीवार देकर व ईंट को जमा रखकर नाली का पानी बहाव बंद कर देने का मामला सामने आया है। इसपर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उक्त टोला निवासी मोहम्मद हसिमुदिन समेत अन्य लोगो ने संयुक्त हस्ताक्षर कर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर बंद नाली को चालु करवाने की मांग की है।