धनवार: जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरहन्द निवासी सोबरन प्रसाद ने अपने जमीन पर अवैध रूप से कब्जा, जोताई कार्य एवं निर्माण सामग्री चोरी किए जाने का कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित सोबरन साव द्वारा शुक्रवार की शाम चार बजे धनवार थाना में आवेदन दिया है ।