मेजा: एडीयो पंचायत मांडा में रमाकांत पांडेय के निरीक्षण में तीन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिनका वेतन रोका गया
Meja, Allahabad | Sep 23, 2024 सोमवार को एडीयो पंचायत रमाकांत पांडेय ने मांडा ब्लॉक के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें नहवाई विद्यालय की शिक्षामित्र छाया श्रीवास्तव, बेदौली के सहायक अध्यापक मो खालिद और बघौरा खवासन के शिक्षक गौरव त्रिपाठी अनुपस्थित थे। ऐसे में एडीयो पंचायत में विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उनका वेतन रोक दिया। उनके निरीक्षक को लेकर शिक्षकों में हड़कंप रहा।