Public App Logo
Profile Picture

Daily Uttarakhand News

@dailyuttarakhandnews
33Followers
0Following
बिग ब्रेकिंग़: महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारी की ‘गेमबाजी’ का वीडियो वायरल।  सदन में मुद्दे और मोबाइल पर खेल में मगन अधिकारी!
पौड़ी। जिला पंचायत की बैठक में जहां सदस्य क्षेत्रीय समस्याओं और विकास के मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे, वहीं पर्यटन अधिकारी मोबाइल फोन में गेम खेलते नजर आए। अधिकारी की इस हरकत ने बैठक की गंभीरता और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए। सदन में जनप्रतिनिधि जनता की समस्याएं उठा रहे थे, लेकिन इन अधिकारी का ध्यान मोबाइल गेम पर रहा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
बिग ब्रेकिंग़: फ्लैट की खरीद फरोख्त में बड़ा खेल! ताबड़तोड़ छापे जारी। 
टैक्स बचाने के लिए फ्लैट की रजिस्ट्री टालने का खेल, अपनी ही निर्माण फर्मों से फर्जी खरीद दिखाकर आईटीसी लेने की भी जांच।

उत्तराखंड। इस वक्त की बड़ी खबर आपको बता दें कि  रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ी कार्यवाही हो रही है। 

 जीएसटी  से बचने और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का अनुचित लाभ लेने के मामलों पर राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर और हल्द्वानी में 16 टीमों ने एक साथ रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान विभिन्न फर्मों ने कर देयता स्वीकार करते हुए 7.43 करोड़ रुपये मौके पर ही जमा कराए। जांच में बिक्री से लेकर निर्माण और खरीद तक में कर बचाने के अलग-अलग तौर-तरीकों की पड़ताल की जा रही है। डेली उत्तराखंड न्यूज।।

राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में 16 टीमों के 55 अधिकारी शामिल रहे। टीमों ने विभिन्न फर्मों के व्यावसायिक परिसरों से बिक्री, खरीद, भुगतान, निर्माण और कर संबंधी महत्वपूर्ण अभिलेख एवं कारोबारी रिकॉर्ड कब्जे में लिए हैं। विभाग के मुताबिक इन दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद वास्तविक कर देयता का पता चलेगा और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रियल एस्टेट क्षेत्र में किफायती आवास पर एक प्रतिशत और गैर-किफायती आवास/फ्लैट पर पांच प्रतिशत जीएसटी की दर लागू होती है। पांच प्रतिशत वाली व्यवस्था में इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ नहीं लिया जा सकता। जांच में विभाग का फोकस इस बात पर भी है कि कुछ बिल्डरों ने इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर कर देयता कम करने की कोशिश तो नहीं की। डेली उत्तराखंड न्यूज।

विभागीय जांच में सामने आए तौर-तरीके के अनुसार, फ्लैट की रकम खरीदार से पहले ही ले ली जाती है, लेकिन उसकी रजिस्ट्री परियोजना का कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिलने के बाद कराई जाती है। इस तरह कागजों पर बिक्री को कंप्लीशन सर्टिफिकेट के बाद दिखाने का प्रयास किया जाता है, ताकि संबंधित बिक्री पर जीएसटी देयता शून्य हो जाए। डेली उत्तराखंड न्यूज।

यानी फ्लैट का पैसा पहले, बिक्री की रजिस्ट्री बाद में और बीच में कंप्लीशन सर्टिफिकेट-टैक्स बचाने के इस कथित खेल ने राज्य कर विभाग की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब टीम यह मिलान कर रही है कि खरीदारों से रकम कब ली गई, बिक्री कब हुई, रजिस्ट्री की तारीख क्या रही और कंप्लीशन सर्टिफिकेट कब जारी हुआ। डेली उत्तराखंड न्यूज।
जांच का दूसरा अहम पहलू बिल्डरों की ओर से अपनी ही निर्माण फर्में बनाकर परियोजनाओं का निर्माण कार्य कराने से जुड़ा है। ऐसी निर्माण गतिविधियों पर 18 प्रतिशत जीएसटी देय होता है और निर्धारित परिस्थितियों में आईटीसी का लाभ लिया जा सकता है।

विभाग को ऐसे मामलों की भी जानकारी मिली, जहां संबंधित निर्माण फर्मों से खरीद दर्शाकर आईटीसी का लाभ लिया गया। कागजों पर खरीद दिखाई गई और उसके आधार पर आईटीसी क्लेम किया गया, जबकि वास्तविक खरीद और दस्तावेजों में दर्ज खरीद के बीच अंतर की आशंका है। यही वजह है कि विभाग अब बिल, भुगतान, आपूर्ति, निर्माण कार्य और आईटीसी क्लेम का आपस में मिलान कर रहा है। डेली उत्तराखंड न्यूज।
छापेमारी के दौरान विभिन्न फर्मों ने कुल 7.43 करोड़ रुपये की कर देयता स्वीकार करते हुए मौके पर ही रकम जमा कराई। हालांकि विभागीय कार्रवाई यहीं खत्म नहीं हुई है। जांच टीमों ने व्यावसायिक परिसरों से कई महत्वपूर्ण अभिलेख और रिकॉर्ड कब्जे में लिए हैं।

इन रिकॉर्ड में फ्लैट बिक्री, खरीदारों से प्राप्त भुगतान, रजिस्ट्री, कंप्लीशन सर्टिफिकेट, निर्माण कार्य, खरीद-बिक्री, संबंधित फर्मों के बीच लेनदेन और आईटीसी से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। इनकी जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि कितनी कर देयता वास्तविक रूप से बनती है और किन मामलों में कर बचाने अथवा गलत आईटीसी लेने का प्रयास हुआ।

विभाग ने बिल्डरों और उनसे संबंधित संविदाकार फर्मों पर निगरानी जारी रखने की बात कही है। दस्तावेजों की जांच में यदि अतिरिक्त कर चोरी, गलत आईटीसी या अन्य अनियमितता सामने आती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डेली उत्तराखंड न्यूज।
देहरादून: कप्तान डोबाल का नशे के खिलाफ नया प्लान! अब स्कूल कॉलेजों में नशा करने वाले स्टूडेंट्स की खैर नहीं! ड्रग्स युरिन टेस्ट से हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाही! तुरंत पकड़े जायेंगे नशा करने वाले! आज 31 छात्र छात्राओं का हुआ टेस्ट!
देहरादून: भाजपा को लग गया बड़ा झटका! एक के बाद एक इस्तीफा! दो मंडल अध्यक्षों के इस्तीफे के बाद पार्टी में मच गया हड़कंप! धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज!
मां नंदा की लोकजात यात्रा की तैयारियों के बीच नंदानगर का सुंग गांव एक बार फिर चर्चा में है. करीब ढाई दशक के अंतराल में इस गांव में तीसरी बार चौसिंग्या खाड़ू के जन्म लेने से ग्रामीणों और नंदा भक्तों में खासा उत्साह है. इस बार गांव में जन्मा चौसिंग्या खाड़ू 5 सितंबर को होने वाली बड़ी जात यात्रा में मां नंदा की अगुवाई करते हुए कैलाश के लिए रवाना होगा.

इस बार करीब आठ माह का चौसिंग्या खाड़ू सुंग गांव के वर्तमान उपप्रधान रमेश सिंह बिष्ट की गौशाला में पैदा हुआ है. ग्राम प्रधान तीरथ सिंह ने बताया खाड़ू के जन्म के समय ही रमेश सिंह बिष्ट ने संकल्प लिया था कि नंदा राजजात यात्रा होने पर वह इसे मां नंदा को समर्पित करेंगे. अब यात्रा का अवसर आने पर संकल्प पूरा किया जाएगा.
देहरादून: सावधान हो जाएं नशा करने वाले स्टूडेंट्स! अब कॉलेजों में शुरू हो गया है ड्रग किट से यूरिन टेस्ट! इस टेस्ट के जरिए पकड़ में आएंगे नशेड़ी लड़के लड़कियां! देहरादून पुलिस की बड़ी पहल! आज हुई अचानक छापेमारी में 47 छात्र छात्राओं का हुआ टेस्ट!
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि“ के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जनपद के सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत स्थित माया देवी यूनिवर्सिटी में आज दिनांक 01.09.26 को पुलिस व डाक्टरों की सयुक्त टीम द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना  के औचक निरीक्षण करते हुए  संस्थान में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं में से 47 छात्र/छात्राओं  के रेन्डमली ड्रग्स टेस्ट किट से यूरीन टेस्ट किये गये। जिसमें सभी छात्र/छात्राओं की रिपोर्ट नेगेटिव आयी। 

दून पुलिस का नशे की गिरफ्त में आये छात्र/छात्राओं का कडा व स्पष्ट संदेश कि यदि कोई भी छात्र/छात्रा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करता पाया जाता है, तो उसके तथा सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के विरूद्व भी कडी कार्यवाही की जायेगी। अभियान में शिक्षण संस्थाान में मौजूद अन्य छात्र/छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। शिक्षण संस्थान  में अध्यनरत स्थानीय व अन्य राज्यों से आए छात्र/छात्राओं द्वारा दून पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा की गई।
दुःखद हादसा: हे राम! पहाड़ों में अभी अभी भारी बारिश में मकान टूटा! मां के साथ दो मासूमों की मौत!

उत्तराखण्ड में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। सोमवार देर शाम से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही हैं जिससे जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं राज्य के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां हवालबाग ब्लॉक के वड्यूडा/उडयूडा गांव में मंगलवार तड़के हुई भारी बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बारिश के बाद अचानक आए मलबे की चपेट में आवासीय मकान आ गया। देखते ही देखते मलबा घर के भीतर घुस गया और अंदर सो रहे तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला और दो बच्चों की मौत की सूचना है।
जानकारी के अनुसार घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के बीच मंगलवार तड़के अचानक मलबा आया और मकान को अपनी चपेट में ले लिया। मकान का ढांचा गिरने से भीतर मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद राहत और बचाव दल मौके के लिए रवाना हुए।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू टीम का सहयोग किया। भारी मलबे को हटाने के लिए बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रयासों के बाद मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतकों में एक महिला और दो बच्चे शामिल बताए गए हैं। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी, उनकी पुत्री कल्पना और उनके बेटे मनीष के रूप में हुई है।
देहरादून: वीडियो देखें कमेंट बॉक्स में। दर्दनाक हादसे के बाद वह गए कॉलेज के तीन स्टूडेंट्स। दो की मौत।
प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात तेज बरसाती बहाव के बीच एक क्रेटा कार बह गई। हादसे के समय वाहन में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने रातभर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब दो किलोमीटर दूर एक युवती घायल अवस्था में मिली, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, वाहन में सवार युवक और एक अन्य युवती के शव बरामद कर लिए गए। वहीं, नदी में क्षतिग्रस्त क्रेटा कार के पास एक स्कॉर्पियो कार भी मिली, लेकिन उसमें किसी की उपस्थिति की पुष्टि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि छात्र यूपीईएस यूनिवर्सिटी के बताए जा रहे हैं। फिर भी इसकी अभी आधिकारिक जानकारी मिलना बाकी है।

सर्चिंग अभियान के दौरान SDRF टीम को वाहन में सवार अक्षय पुत्र मुकेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान का शव बरामद हुआ। इसके साथ ही एक अन्य युवती का शव भी बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

तेज बारिश और उफनते बरसाती बहाव के बीच SDRF जवानों ने पूरी रात अभियान जारी रखा। हादसे ने एक बार फिर बरसात के दौरान पहाड़ी और नदी-नालों से जुड़े मार्गों पर अचानक बढ़ने वाले जलप्रवाह के खतरे को सामने ला दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की जमीनी हकीकत महिलाओं के लिए बुनियादी सुविधाओं के दावों पर सवाल खड़े कर रही है।। महिला एवं बाल विकास मंत्री और सोमेश्वर की विधायक का गृह क्षेत्र माने जाने वाले बाजार में महिलाओं के लिए समुचित सार्वजनिक शौचालय तक उपलब्ध नहीं है। इसका खामियाजा हाल ही में एक युवती को माहवारी के दौरान आपात स्थिति में भुगतना पड़ा। जिसके बाद युवती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया!
वो देखो चुनाव आ गया......!!!
 पहाड़ में आजकल विकास नहीं, नेता जी पहुँच रहे हैं! कुछ पुराने ,कुछ नए सामाजिक कार्यकर्ता टाइप!
 5 साल तक जो नेता देहरादून से नहीं हिले, वो अब हर गांव की चाय पी रहे हैं...! महंगी चीनी के बीच नेताओं के मुंह में मिठास लबालब भरी है! 
चुनाव आते ही हाथ में नोट, मुंह में झूठ, और थैले में बारीक गर्दन वाली शीशी और धोती साड़ी के गिफ्ट...!
पहाड़ी दादा बोल पड़ा - _"भुला, ये प्यार नहीं है, ये वोट का बुखार है!"
वो देखो... चुनाव आ गया!
प्रस्तुति: टीम डेली उत्तराखंड न्यूज!
देहरादून: महज सात महीनों में ही पैदल चल रहे 42 लोगों को वाहनों ने कुचलकर मार डाला! जनवरी से जुलाई 2026 तक देहरादून में हो चुके 286 सड़क हादसे जिनमें  114 की मौत, जिसमें 42 पैदल चल रहे राजगीर भी शामिल! फुटपाथों पर भी कब्जा! प्रशासन मौन! आखिर कहाँ चलें पैदल यात्री?
उत्तराखंड: कल स्कूल बंद। कल सोमवार 31 अगस्त को देहरादून के सभी स्कूल रहेंगे बंद। अन्य जिलों में छुट्टी के आदेश का इंतजार।
बड़ा सवाल: यूकेडी में चल रही तकरार के बीच क्या आशीष नेगी के हाथों में दे देनी चाहिए यूकेडी की कमान? यूकेडी के बुजुर्ग अनुभवी नेताओं और यूकेडी के युवा जोश के बीच की कड़ी आशीष नेगी को बनाया जाना चाहिए यूकेडी का नया अध्यक्ष? क्या है पब्लिक की राय?
<nis:link nis:type=tag nis:id=यूकेडी nis:value=यूकेडी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ukd nis:value=ukd nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उक्रांद nis:value=उक्रांद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तराखंड_क्रांति_दल nis:value=उत्तराखंड_क्रांति_दल nis:enabled=true nis:link/> Ashish Negi UKD Uttarakhand Kranti Dal
ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और होटल में दुष्कर्म करने का संगीन मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह नाबालिग के परिजन कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति उनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपित उसे एक होटल में लेकर गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी ने बताया कि पुलिस टीम के साथ फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस ने आरोपित की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, घटनास्थल और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। साथ ही नाबालिग के बयान समेत जांच की अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
बिग ब्रेकिंग़: किंग ऑफ उत्तराखण्ड“ गैंग का 25 हजार रू0 का ईनामी वांछित अभियुक्त आया दून पुलिस के शिकंजे में।

*गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को दून पुलिस ने महाराजगंज, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार*
                   
*गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा सहित अभियुक्त के 03 अन्य साथियों को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल*

*गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक घटनाओं के 04 अभियोग है पंजीकृत* 
                    
*गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भागने की फिराक में था अभियुक्त*

                    
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। 

उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश में पंजीकृत मु0अ0सं0- 405/2026, धारा 2/3 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, जिसमें ऋषिकेश पुलिस द्वारा अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग व अन्य आपराधिक कृत्यों में लिप्त गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा तथा उसके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त जगजीत उर्फ जग्गा द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भूमि एवं पारिवारिक विवादों में हस्तक्षेप करते हुए लोगों को डरा-धमकाकर उनके साथ मारपीट, अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग तथा फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लोगों को भयभीत करने जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता था। अभियोग में नामजद 01 अन्य अभियुक्त रवि कुमार गुप्ता, जो अभियोग दर्ज होने के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था, अभियुक्त ले लगातार फरार रहने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 25 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था। 

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी/ पतारसी करते हुए उसके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गयी, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इस दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अपने अन्य साथियों की सहायता से सोनोली जनपद महारजगंज के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सोनोली, जनपद महाराजगंज में स्थानीय पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर दबिश देते हुए दिनांक 28-08-26 को सोनोली जनपद महाराजगंज उत्तर प्रदेश से वाहन संख्या: यू0के0-14-एन-5344 महिन्द्रा स्कार्पियो से अभियुक्त रवि कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उपलब्ध दस्तावेजों से यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त अपने साथियों की सहायता से नेपाल भागने की फिराक में था। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

1-रवि कुमार गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द्र गुप्ता, निवासी वार्ड नं0 27, गली नं0 12, शिवाजी नगर/आदर्श ग्राम कुम्हार बाड़ा, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 38 वर्ष।
        
*बरामदगी/कब्जे में लिया गया सामानः-*
        
1- वाहन संख्या: यू0के0-14-एन-5344, महिन्द्रा स्कॉर्पियो
2- नेपाल कस्टम द्वारा जारी वाहन के आवाजाही सम्बन्धी अभिलेख 
3- नेपाल में वाहन ठहरने की अवधि बढ़ाने संबंधी दस्तावेज
4- यातायात व्यवस्था सेवा कार्यालय द्वारा जारी वाहन अनुमति-पत्र
          
*अभियुक्त रवि गुप्ता का आपराधिक इतिहासः-*
          
1- मु0अ0स0 - 187/22, धारा 34 भादवि व 60(1)/72 आबाकारी अधिनियम
2- मु0अ0स0-340/26 धारा 351(3),352 ,308  bns धारा 3(1) r,3(1)s sc/st act  
3- मु0अ0स0 - 265/26, धारा 115(2) /118(1)/118(2)/126(2)/190/191(2)/191(3)/3(5)/318(4)/351(2)/78 बीएनएस 
4- मु0अ0स0- 345/26  धारा 61(2)/308(3)/351(2) बीएनएस 
   
*पुलिस टीम:-*

1- निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, प्रभारी कोतवाली ऋषिकेश
2- निरीक्षक राकेश गुसाईं, प्रभारी कोतवाली डोईवाला (विवेचक)
3- व0उ0नि0 नवीन जोशी, कोतवाली ऋषिकेश
4- उ0नि0 सुमित चौधरी,
5- हे0का0 अमित राणा
6- हे0का0 संदीप राठी
7- का0 बृजेश कुमार
यूकेडी से फायरब्रांड नेता आशुतोष नेगी के निकाले जाने के बाद आया युवा फायरब्रांड नेता आशीष नेगी का बड़ा बयान! बोले: दल से बड़ा कोई नहीं–विचार से बड़ा कुछ नहीं! न कोई स्वार्थ, न अहंकार,न किसी व्यक्ति विशेष की राजनीति! आखिर क्या हैं इस बयान के मायने?
<nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तराखंडक्रांतिदल nis:value=उत्तराखंडक्रांतिदल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ukd nis:value=Ukd nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यूकेडी nis:value=यूकेडी nis:enabled=true nis:link/> Ashish Negi UKD Uttarakhand Kranti Dal <nis:link nis:type=tag nis:id=उक्रांद nis:value=उक्रांद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashishnegi nis:value=Ashishnegi nis:enabled=true nis:link/>
यूकेडी ने पहले तेज तर्रार नेता शिवप्रसाद सेमवाल ,मोहित डिमरी समेत अन्य को किया दरकिनार अब युवाओं को यूकेडी से जोड़ने वाले आशुतोष नेगी को ही पार्टी से कर दिया बाहर! क्या यूकेडी का यह निर्णय सही है?
उत्तराखंड: खेल दिवस पर बड़ा खुलासा:

देहरादून। द्रोणाचार्य खेल अवॉर्ड पर उठ रहे बड़े सवाल? जो उत्तराखंड पुलिस को नहीं दिलवा पाए एक भी मैडल! आखिर उन्हें किस आधार पर दिया जा रहा द्रोणाचार्य अवार्ड? क्याकिंग और केनोइंग जैसे गेम्स में हाशिए पर उत्तराखंड! बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को खिलवाए गए गेम्स! उनसे स्टाम्प पेपर पर लिखवाकर बन गए कोच! अब मिलेगा लाखों का मेडल और इनाम!
उत्तराखंड। यहां खेल के क्षेत्र में भी बड़ा ही अजब गजब खेल चल रहा है। क्याकिंग और केनोइंग में द्रोणाचार्य खेल अवॉर्ड ऐसे लोगों को दिया जा रहा है जिन्होंने आजतक उत्तराखंड को एक भी राष्ट्रीय खेल में पदक नहीं दिलवाया! न ही कभी कोच रहे।

अर्जुन अवॉर्ड विजेता सुरेंद्र कनवासी ने बताया कि उत्तराखंड क्याकिंग, केनोइंग के अध्यक्ष डीके सिंह की मिलीभगत से उत्तराखंड पुलिस में तैनात एसआई मुकेश शर्मा को द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चयनित किया गया है ,जो कभी उत्तराखंड पुलिस कोच रहे ही नहीं। पिछले वर्ष 2025 के नेशनल गेम्स में भी मुकेश शर्मा नोडल अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे। जहां अन्य प्रदेश के खिलाड़ियों को उत्तराखंड से खिलवाया गया । उन्हीं खिलाड़ियों से स्टॉम्प पेपर पर लिखवाया गया कि मुकेश शर्मा हमारे कोच थे और अब मुकेश शर्मा को कोच दिखाकर द्रोणाचार्य अवार्ड दिया जा रहा है। जोकि बहुत ही चिंतनीय है कि आखिर क्याकिंग, केनोइंग,रोइंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स में किस कदर भ्रष्टाचार व्याप्त है। 
उन्होंने कहा कि मीडिया यदि खेल विभाग की ढंग से पड़ताल करे तो कई ऐसे किस्से सामने आएंगे। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि हमारे उत्तराखंड की खेल प्रतिभाएं इसी वजह से राजनीति और भ्रष्टाचार का शिकार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि टिहरी झील में नेशनल गेम्स के दौरान आई करोड़ों की नाव धूल फाँक रही है ।
उत्तराखंड: यूकेडी में बड़ी टूट! आशुतोष नेगी को यूकेडी ने पार्टी ने निकाला! चुनाव से पहले ही पड़ गई पार्टी में फूट! एक तरफ युवा विंग दूसरी तरफ बुजुर्गों की टोली! यूकेडी के प्रशंसकों में भारी मायूसी! बड़ा सवाल? अब यूकेडी कितने सीटों पर जीतेगी चुनाव?
हादसा: जिला पंचायत सदस्य के पति के एक्सीडेंट का सीसीटीवी आया सामने। वाहन चालक ने कुचला स्कूटी सवार डॉक्टर कैलाश पुष्पवान को । दर्दनाक मौत।

रुद्रप्रयाग: भारत सेवाश्रम–ऊखीमठ मोटर मार्ग पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार डॉ. कैलाश पुष्पाण की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही केदारघाटी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हुई इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. वहीं ऊखीमठ क्षेत्र में भी मातम का माहौल रहा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर भारत सेवाश्रम–ऊखीमठ मोटर मार्ग पर डॉ. कैलाश पुष्पाण स्कूटी से जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही टाटा सूमो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉ. पुष्पाण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर ही वे बेहोश हो गए. हादसे के बाद सूमो चालक उन्हें उपचार के लिए गुप्तकाशी अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

डॉ. कैलाश पुष्पाण की पहचान पंचकेदार होटल/होम स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा जिला पंचायत सदस्य परकंडी प्रीति पुष्पाण के पति के रूप में हुई. उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई. रक्षाबंधन की खुशियां देखते ही देखते परिवार के लिए गहरे दुख में बदल गईं.

कैलाश पुष्पाण अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे. सेवाभाव और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने के कारण उन्होंने लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई थी. उनके असामयिक निधन से क्षेत्र ने एक सरल, संवेदनशील और सेवाभावी व्यक्तित्व खो दिया है. हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग गुप्तकाशी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहीं डॉ. पुष्पाण के निधन के शोक में ऊखीमठ के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे. घटना के बाद क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है.
अजब गजब: दून अस्पताल में डिलीवरी के बाद पर्चे पर लिखा बेटा, हाथ में थमाई बेटी, अब महिला का पति डीएनए जांच करने पर अड़ा! बच्चा बदलने के लगे आरोप! डॉक्टर बोली: गलती से लिख दिया!
बिग ब्रेकिंग: देहरादून में कॉलेज छात्रों के लिए शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़! 19 पेटी शराब-बियर बरामद, 3 गिरफ्तार

देहरादून के कंडोली-बिधौली क्षेत्र में आबकारी विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा से तस्करी कर लाई गई 19 पेटी शराब और बियर बरामद की है। आरोप है कि यह शराब क्षेत्र के कॉलेज छात्रों को होम डिलीवरी के जरिए बेचने की तैयारी थी।

प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में टीम ने एक चारपहिया वाहन और तीन स्कूटी भी जब्त कीं। बरामद शराब में ‘For Sale in Chandigarh Only’ अंकित 10 पेटी अंग्रेजी/इंपोर्टेड शराब और 9 पेटी बियर शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी विक्रांत उर्फ गर्वित अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। आबकारी विभाग उसकी तलाश में जुटा है।

मौके से हरियाणा निवासी अंकुश, सौरभ और पिंकी को गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 63/72 के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

सबसे गंभीर सवाल—नशे की होम डिलीवरी किसके लिए?

कॉलेज छात्रों तक शराब की होम डिलीवरी किए जाने के आरोप ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। सवाल सिर्फ अवैध शराब की तस्करी का नहीं, बल्कि युवाओं को नशे के जाल में धकेलने वाले इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने का भी है।

शराब की खेप चंडीगढ़ में बिक्री के लिए थी, लेकिन उसे देहरादून में खपाने की तैयारी ने तस्करी के संगठित नेटवर्क की आशंका को भी बढ़ा दिया है।

आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद अब निगाहें फरार मुख्य आरोपी और पूरे नेटवर्क के खुलासे पर हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=देहरादून nis:value=देहरादून nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कंडोली nis:value=कंडोली nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिधौली nis:value=बिधौली nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शराबतस्करी nis:value=शराबतस्करी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आबकारीविभाग nis:value=आबकारीविभाग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=illegalliquor nis:value=IllegalLiquor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dailyuttarakhandnews nis:value=DailyUttarakhandNews nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=drugfreeyouth nis:value=DrugFreeYouth nis:enabled=true nis:link/>
देहरादून: पहले सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ा,फिर घर आकर पत्नी से हुई तू तू मैं मैं तो पति ने पत्नी का सिर धारदार पाठल से काट दिया! हुई दर्दनाक मौत! गुस्से में इंसान कभी कभी ऐसा खोता है आपा! अब बच्चों के सामने आया संकट! पिता जेल में , मां की हत्या! बेचारे बच्चे अब रहेंगे किस के सहारे?

देहरादून पुलिस ने बताया कि  27 अगस्त को 38 साल के एक शख्स ने चौकी आराघर पर आकर सूचना दी कि वह अपने परिवार के साथ मोहिनी रोड स्थित दीपक भसीन के मकान में सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। आज सुबह समय करीब 10:30 बजे बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर वापस आने पर उसकी अपनी पत्नी सोनू पाल से किसी बात को लेकर आपसी कहा सुनी हो गयी, जिसके चलते आवेश में आकर उसके द्वारा कमरे के पास रखी धारदार पाठल से अपनी पत्नी के गले में कई वार कर उसकी हत्या कर दी तथा घटना में इस्तेमाल किये गये धारदार हथियार पाठल को घर के पास ही झाड़ियां में फेंक दिया।

  सूचना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए कोतवाली डालनवाला से पुलिस बल अभियुक्त को साथ लेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा, जहाँ मोहिनी रोड स्थित दीपक भसीन के मकान के सर्वेंट क्वार्टर में एक महिला का शव पड़ा था, जिसके चेहरे व गले पर गहरे घाव के निशान थे, अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा उक्त महिला की पहचान अपनी धर्मपत्नी सोनू पाल के रूप में की गई।  मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक भौतिक/ वैज्ञानिक साक्ष्यो का संकलन किया गया।  घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। 

 घटना के संबंध में मृतका सोनू पाल के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त रामजी पाल को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशान देही पर उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गए धारदार पाठल को बरामद किया गया। 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त 

रामजी पाल पुत्र छिटाई पाल निवासी ग्राम आदिलपुर, पोस्ट खंडासा, थाना कुमारगंज, जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश, हाल पता- दीपक भसीन का मकान, 4/4 मोहिनी रोड डालनवाला, देहरादून, उम्र- 38 वर्ष

पुलिस टीम 

1-  निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत, प्रभारी कोतवाली डालनवाला, 
2- व0उ0नि0 कुलेन्द्र सिंह रावत
3- उ0नि0 अश्वनी बलूनी, चौकी प्रभारी आराघर
4- का0 आदित्य राठी
5- का0 विजय सिंह
6- का0  रोहित भण्डारी
7- म0का0 फाईमा परवीन
पति अपनी पत्नी को घर के कामों को करने का हुक्म नहीं दे सकता है. यह महत्वपूर्ण टिप्पणी एक केस में फैसला सुनाते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट ने की है. पति-पत्नी के घरेलू विवाद के मामले में सुनवाई कर रहीं जस्टिस डॉ. चिल्लाकुर सुमलता ने साफ कहा कि पति अपनी पत्नी को घर के काम करने या सास-ससुर की सेवा करने का आदेश नहीं दे सकता.
पत्नी द्वारा पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और भरण-पोषण के मामले में पत्नी पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों और पति पक्ष की सफाई सुनने के बाद अदालत ने कहा कि ऐसे बयान पढ़कर लगता है जैसे पति ने पत्नी को नौकरानी की तरह रख लिया हो, जो सिर्फ घर का काम करे और उसके माता-पिता की देखभाल करे और उसके आदेशों का पालन करे. माता-पिता की सेवा करना बेटे और बेटियों का कर्तव्य है, न कि सास और ससुर की सेवा के लिए बहू और दामाद पर दबाव डाला जाए.
अदालत ने विवाह की असलियत पर टिप्पणी करते हुए कहा, “विवाह एक पवित्र और सुंदर बंधन है जो दो व्यक्तियों को जोड़ता है. रीति-रिवाज निभाने से वे सिर्फ पति-पत्नी बनते हैं. लेकिन प्यार, विश्वास, सम्मान, एक-दूसरे का सहारा और भावनाओं को समझने से वे आत्मीय साथी बनते हैं.”
सावधान: अलर्ट! उत्तराखंड में अब में इंफ्लुएंजा एच1एन1 (H1N1 Influenza) के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में अब तक 52 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जबकि संक्रमण से जुड़े पांच लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मृतकों में पहले से अन्य गंभीर बीमारियां मौजूद थीं, जिसके कारण संक्रमण का असर अधिक गंभीर रहा।
सामने आए कुल मामलों में 35 मरीज देहरादून से हैं। नए मामलों में भी एक मरीज देहरादून का है, जबकि दो संक्रमित दूसरे जिलों से सामने आए हैं। मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में निगरानी और जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की कड़ी को रोकने के लिए सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमों (Rapid Response Teams) को सक्रिय कर दिया है। इन टीमों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया गया है, जो प्रभावित क्षेत्रों में जाकर संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जिन क्षेत्रों में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं, वहां माइक्रो लेवल पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। जरूरत के अनुसार मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों की जांच भी कराई जा रही है।