मड़ावरा: रनगांव और हंसरी के बीच बरघाट के पास ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई, 2 लोग हुए घायल
रनगांव और हंसरी के बीच बरघाट के पास शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली असन्तुलित होकर पलट गयी जिससे ट्रैक्टर पर बैठे 2लोग घायल हो गये।इसके बाद मौके पर पहुँचे लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया।जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गम्भीर पाये जाने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया