जेवर: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर यातायात विभाग ने ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, 317 वाहनों के काटे चालान
ग्रेटर नोएडा की यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को यातायात विभाग ने ओवर स्पीड वाहनों को लेकर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभियान के तहत यमुना एक्सप्रेसवे पर कार्रवाई करते हुए तेज गति से चलने वाले 317 वाहन चालकों के चालान काटे हैं।